
आज माननीय जयंत चौधरी जी से भेंट करने पर कोरोना से प्रभावित समस्याओं के बारे में भी चर्चा की और बताया कि आज जो समस्यायें हमारे जमीनी स्तर पर सभी के लिए परेशानियाँ पैदा कर रही है जिनमें किसानो की, महिलाओं की समस्यायें और बच्चों की समस्यायें प्रमुख हैं |
चूँकि कोरोना ने दुनिया के हर हिस्से और हर वर्ग को प्रभावित ही नहीं किया हैं वरन रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया है जिसमें किसानों की समस्या प्रमुख है | इसमें खेती किसानी करने वाले किसान बहुत परेशान हैं | उन्हें हर कार्य के लिए उधार लेना पड़ रहा है | किसान खाद बीज के लिए भी उधार ले रहे हैं | कर्ज तक की स्थिति आ गयी है | अधिकांशत : मजदूर फ़सल की कटाई, कतराई के समय नहीं मिल रहे, इससे अधिकांश फ़सल खेतों में ही बर्बाद हो रही है | मजदूरों ने दैनिक मजदूरी बढ़ा दी है | जिन किसानों ने इस कार्य को किया उनकी लागत बढ़ गयी | खरीद केंद्रों पर उनका वाजिब मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है | कृषि उत्पाद को उपभोक्ता तक पहुँचाने की जो मुख्य कड़ी ट्रांसपोर्ट हैं, वह भी कमजोर हो गयी है जिसका ख़ामियाजा फल उत्पादक किसान को भुगतना पड़ रहा है | इससे फल उत्पादक किसान बहुत ही समस्या का सामना कर रहे हैं इन सभी के समाधान के लिए हम आपसे आशान्वित हैं | किसानों की बहुत बड़ी समस्या फ़सल का सही मूल्य ना मिल पाना है साथ ही फ़सल बेचने के लिए तमाम काग़जी कार्यवाही भी करनी पड़ती है जिससे बचने के लिए कम पढ़े – लिखे किसान अपनी फ़सल औने – पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हो जाते हैं | अन्य समस्यायें जैसे अच्छी फ़सल के लिए अच्छे बीजों का ना होना और सही वितरण तंत्र ना होने के कारण छोटे किसानों के पास अच्छे और महंगे बीजों का न होना एक बड़ी समस्या है | एक ओर बड़ी समस्या मार्केटिंग की भी है जिसमें किसान और खरीददार के मध्य आने वाले बिचौलियों की है जो उन्हें हतोत्साहित करने में पूर्ण मदद करते हैं |
कोरोना के कारण किसानों पर ही नहीं बच्चों के जीवन पर भी बेहद असर पड़ा है | ऐसा लगता है जैसे उनके जीवन से मौज – मस्ती व खेलकूद लगभग गायब हो गया है क्योंकि ऐसे समय में किसी से मिलने से भी कतरा रहे हैं खेलना तो दूर की बात हैं | इससे उनके मानसिक स्तर पर भी असर पड़ा है | कोरोना में उनके स्कूल बंद होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई तो कराई जा रही है लेकिन वह भी अनेक समस्याओं के चलते प्रभावित हो रही है क्योंकि ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों को समझने में दिक्क़त आ रही है व नेटवर्क व रिचार्ज जैसी समस्यायें भी सामने आ रही हैं | गाँवो में तो यह समस्या ओर भी परेशानी खड़ी कर रही है | पढ़ाने व पढ़ने में रूचि भी कम हुई है है बच्चों ओर अध्यापक दोनों की ही | इन समस्याओं का समाधान हमें जल्द से जल्द कोरोना सुरक्षा को ध्यान में रखकर खोजना होगा उसके लिए आपसे पूर्ण उम्मीद है |
इतना ही नहीं कोरोना के कारण महिलाओं के जीवन स्तर पर भी गहन प्रभाव पड़ा है | कोरोना में महिलाओं के सामने पैदा होने वाली मुश्किलों में अकेली महिलाओं, विधवाओं, दैनिक मजदूरी, असंगठित स्थल पर काम करने वाली महिलायें और ऐसे परिवार जिनका नेतृत्व महिलायें ही कर रही हैं उनके सामने ये संकट ओर भी गहरा गयी हैं | साथ ही ग्रामीण स्तर पर तो ओर भी ज्यादा समस्यायें महिलाओं के सामने आ रही हैं | उनके सामने कामकाज़ के साथ – साथ आर्थिक संकट भी गहरा गया है | कोरोना के चलते घरों में काम करने वाली महिलायें जो खाना बनाने व हेल्पर का कार्य करती हैं उनकी मुसीबतें तो ओर कई गुना बढ़ गयी हैं सभी के काम बंद हो गये हैं | ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को खेती में भी काम करना पड़ता है जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है | वैसे भी पहले से ही देश में महिलाओं की बड़ी आबादी कुपोषण की शिकार रही है | कोरोना में भी हम सभी को इसका अवश्य समाधान खोजना पड़ेगा |
*प्रमुख समाजसेवी व समिति के चेयरमैन डॉ0 आदित्य कुमार त्यागी ने अपने हापुड़ के 15 गाँवों को गोद लेने के कार्य को भी माननीय जयंत चौधरी जी के सामने रखा और उन्हें बताया कि इन 15 गांवों में जो बच्चा अच्छे नंबर प्राप्त करेगा उसे ₹5 हजार की नगद धनराशि या 5 हजार की कोई भी वस्तु देंगे इंटर में जनपद को टॉप करने वाले बच्चों के लिए ₹21000 की धनराशि दी जाएगी |
*हापुड़ जनपद से जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए देवदूत बनकर उतरे डॉ. आदित्य कुमार त्यागी अच्छी पढ़ाई करने वाले कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के लिए 15 गावों के बच्चों को समिति द्वारा पाँच – पाँच हज़ार रुपए की धनराशि देंगे |
*आपको बता दें कि आज प्रमुख समाजसेवी डॉ0 आदित्य कुमार त्यागी जो कि दयावती कॉलेज ऑफ लॉ (दयावती शिक्षा प्रसार समिति) द्वारा संचालित दयावती कॉलेज ऑफ लॉ ने माननीय जयंत चौधरी जी से सकुशल भेंट व पत्र प्रदान करते हुए कई समस्याओं से अवगत कराया | माननीय जयंत चौधरी जी ने उनके कार्यों को सुनकर न केवल उनकी सराहना की वरन उनके कार्यों में सहयोग का आश्वासन भी दिया और उनके इन मंजुल कार्यों की भूरि – भूरि प्रशंसा की |
Grt nd excellent 👌👌👍
LikeLike