
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में एम.एम.एच. कॉलेज में दिनांक २२/१२/२०२३ को सम्पन्न अंतरमहाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता हुई जिसमें दयावती कॉलेज ऑफ़ लॉ के बीए एल एल बी थर्ड शिक्षण सत्र के पुरातन छात्र वैभव टोकस ने न केवल भाग लिया अपितु उसमें प्रथम स्थान भी प्राप्त किया है । इस सम्मान प्राप्ति के लिए दयावती कॉलेज ऑफ़ लॉ के चेयरमैन,समस्त स्टाफ़ सदस्य एवं विद्यार्थी अत्यधिक गौरवान्वित है ।कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर आदित्य कुमार त्यागी ने इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ भी दी । साथ ही उन्होंने खेल के क्षेत्र में नई नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया ।

आज दयावती कॉलेज ऑफ लॉ में बी. ए. ,एल एल. बी. 9th सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा सुनियोजित प्रकार से सम्पन्न हुई | अतः सभी छात्र – छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये हार्दिक शुभकामनायें 💐💐💐






















श्रेष्ठ
आप सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें 💐💐💐

जनपद हापुड़ में निरीक्षक श्रीमति प्रतिमा त्यागी को दयावती कॉलेज ऑफ़ लॉ बनखण्डा हापुड़ द्वारा विशिष्ट उपलब्धियों के लिये सम्मानित
आज दयावती कॉलेज ऑफ लॉ,हापुड़ ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक के रूप में प्रोन्नत हुई श्रीमति प्रतिमा त्यागी जी को डॉ. आदित्य कुमार त्यागी जी चेयरमैन (दयावती कॉलेज ऑफ लॉ बनखंडा हापुड़ )द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया | इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकागण और छात्र छात्रायें उपस्थित रहें | यह हमारे लिए गौरव की बात है कि उन्होंने महिला के रूप में जनता में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है जिसके कारण वह जन – जन में पहचान बना चुकी हैं | इतना ही नहीं वह एक महिला काउंसलर के रूप में भी लोगों को जागरूक और सचेत कर रही हैं,साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों में जाकर छात्र – छात्राओं व शिक्षिकाओं को महिला टीम द्वारा आत्मरक्षा के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है वँही उनके द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार गाँव, मोहल्ला, कॉलेज, स्कूल, बाज़ार व मुख्य चौराहों पर महिलाओं व बालिकाओं के साथ बैठक कर सुरक्षा के मद्देनजर जागरूक किया जा रहा है | एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हुए उन्होंने मिशन सशक्तिकरण अभियान के तहत आत्मरक्षा व सुरक्षा के प्रति भी बालिकाओं को जागरूक किया है | श्रीमती प्रतिमा त्यागी जी ने छात्राओं को स्कूली समय में रास्ते में चौराहों पर और स्कूल के आसपास जो घूमने वाले, परेशान करने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों से सावधान रहने के लिए तुरंत पुलिस द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर उनसे सहायता लेने के लिए भी जागरूक किया है उन्होंने छात्राओं को पुलिस द्वारा जारी किए गए सभी हेल्पलाइन नंबरों के लिए जागरूक किया और इस समय समाज में हो रहे दूसरे अपराधों के बारे में भी बताया जिसमें साइबर क्राइम से संबंधित बढ़ते अपराधों के लिए भी विशेष रूप से सजग किया और महिला सुरक्षा को लेकर सदैव उन्हें सतर्क सावधान रहने के लिए जागरूक किया |

दयावती कॉलेज ऑफ लॉ बनखंडा हापुड़ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई योजना टेबलेट/ स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन उप जिलाधिकारी श्री दिग्विजय सिंह के कर कमलों द्वारा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए आरंभ की गई टेबलेट / स्मार्टफोन की यह सशक्तिकरण एवं महत्वाकांक्षी योजना आज यथार्थ रूप में फलीभूत होती हुई दिख रही है क्योंकि शिक्षण का मंदिर कहीं जाने वाले हर विद्यालय,महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में तकनीकी रूप को बल प्रदान करते हुए जो यह योजना चलाई जा रही है वह वाकई में काबिले तारीफ है | डॉ. आदित्य कुमार त्यागी (चेयरमैन दयावती कॉलेज ऑफ़ लॉ, हापुड़) ने बताया कि इस योजना से युवाओं को न केवल शिक्षा प्राप्ति में बल मिलेगा वरन उनकी तकनीकी क्षमता को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा | इससे जो शिक्षारत छात्र-छात्राएं हैं वह अपना कार्य स्मार्ट तरीके से कर पाएंगे और इससे उन्हें न केवल शैक्षिक क्षेत्र में वरन प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा | इसी को यथार्थ बल प्रदान करते हुए आज दयावती कॉलेज ऑफ लॉ बनखंडा हापुड़ में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित उप जिलाधिकारी श्री दिग्विजय सिंह (जिला हापुड़) के कर कमलों द्वारा छात्र छात्राओं को टेबलेट स्मार्टफोन वितरण किया जा रहा है | हमारे माननीय उप जिलाधिकारी श्री दिग्विजय सिंह जी ने इस योजना के लाभ छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए बताएं | उन्होंने बताया कि इससे छात्र न केवल तकनीकी क्षेत्र में दक्ष होंगे बल्कि शिक्षा प्राप्ति में अत्यधिक लाभ भी मिलेगा और साथ ही उन्हें यह सुविधा भी प्राप्त होगी कि वह अपनी शिक्षा कहीं भी रहकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं | इससे छात्र – छात्रायें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे एवं अपनी ऑनलाइन शिक्षा कहीं भी प्राप्त कर सकते हैं एवं नौकरी खोझने में भी छात्र छात्राओं को टेबलेट / स्मार्टफोन की मदद से सुविधा प्राप्त होगी | उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से छात्र छात्राएं इस डिजिटल दुनिया से जुड़े रह सकेंगे | इस योजना के अंतर्गत युवाओं को फ्री नेटवर्क की सुविधा भी प्राप्त होगी | साथ ही इससे छात्र – छात्राएं डिजिटल पुस्तकें भी डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें बड़ी मात्रा में सरलता से उपलब्ध भी हो जाएगी | इस अवसर पर श्री दिग्विजय सिंह उप जिलाधिकारी हापुड़, कॉलेज सचिव श्री सोविन्द्र त्यागी एडवोकेट,श्री संजय शर्मा जी (पूर्व महामंत्री मेरठ बार एसोसिएशन), सुरेश चंद (ग्राम प्रधान), प्राचार्य डॉ.यामीन खान, डॉ. जावेद नसीम, श्री मयंक गुप्ता, डॉ. अर्चना, डॉ. सीमा, अनिल शर्मा, गौतम यादव , राजू नायक एवं सभी छात्र छात्रायें उपस्थित रहें |






समाजसेवी डॉ आदित्य कुमार त्यागी आधुनिकता के दौर में दहेज समाज के बीच एक पौधे का आदान प्रदान करके शुभ विवाह के पवित्र बंधन में बँधे





