समाजसेवी डॉ. आदित्य कुमार त्यागी ने किसानों, बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिए हवन कराया

समाजसेवी व सभी के लिए उम्मीद की किरण डॉ. आदित्य कुमार त्यागी ने किसानों, महिलाओं एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हवन कराया और अपने शुभकांक्षायें दी | आये दिन किसान समस्याओं से जूझते रहते हैं वर्षा समय पर ना होने की समस्या की वजह से फ़सल और बागों को होने वाले नुकसान से किसानों के सामने समस्या खड़ी हो जाती है क्योंकि विद्युत का पूर्ण निर्धारित समय तक ना आना बहुत बड़ी समस्या बन गया है | इसी को ध्यान में रखते हुए हवन के द्वारा फ़सल बचाव के लिए वर्षा होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी प्रभु से विनती की | विशेष रूप से समाजसेवी डॉ. आदित्य कुमार त्यागी जी ने अपनी ‘वन कॉलेज वन विलेज’ की गोद लेने की मुहिम के तहत महिलाओं व लड़कियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्थान विशेष के लिए हवन कराया और उनकी शिक्षा को लेकर हरसम्भव सहयोग करने की बात भी कही | इन्होने महिलाओं के उत्थान व स्वास्थ्य हेतु सहयोग महिला जच्चा – बच्चा, प्रसव आदि की सुविधा भी प्रदान कराने के बारे में बताया | दहेज प्रथा जैसी समस्याओं पर भी विशेष रूप से कार्य करने की बात कही | उन्होंने यह भी बताया कि हमारी संस्था ( दयावती शिक्षा प्रसार समिति ) शिक्षा को प्रसरित करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता भी प्रदान कर रही है |
समाजसेवी डॉ. आदित्य कुमार त्यागी का एक ओर उत्तम कार्य कि वह निर्धन बच्चे जो मंदिर के बाहर भिक्षा मांगकर जीवनयापन करते थे उनको ना केवल भिक्षा छोड़कर शिक्षा पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया साथ ही उनके लिए वस्त्र एवं उनकी शिक्षा का पूर्ण वहन उठाने का जिम्मा भी उठाया जो बहुत ही प्रशंसनीय एवं सराहनीय रहा |

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started