क्रिकेट लीग मैच टूर्नामेंट का शुभारंभ

#खेलेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया

ग्राम बनखण्डा में दयावती कॉलेज ऑफ़ लॉ की ओर से घोषित क्रिकेट टूर्नामेंट का समाजसेवी डॉ. आदित्य कुमार त्यागी द्वारा आज शुभारम्भ पूजन – अर्चन एवं शंखध्वनि द्वारा किया गया | उन्होंने बताया कि एक ओर खेल जहाँ आपस में प्रेम – सौहार्द की भावना को जन्म देता वहीं दूसरी ओर सामाजिक व आर्थिक सामजस्य की भावना को भी बढ़ाता है | खेल हम सभी के सामाजिक,मानसिक और शारीरिक विकास को गति प्रदान करता है | जिसका उत्तम उदाहरण आज देखने को मिला ज़ब आज कोरोनाकाल जैसी परिस्थितियों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली लोगों ने नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया और भूरि – भूरि प्रशंसा की | इतना ही नहीं सभी के उत्साह को देखते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतराष्ट्रीय एम्पायर एस. के. बंसल जी को आमंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है | समाजसेवी डॉ. आदित्य कुमार त्यागी जी ने एक और घोषणा कि अंडर 19 मैच भी कराया जायेगा दयावती कॉलेज ऑफ़ लॉ के द्वारा बच्चों की ख़ुशी के लिये कराया जायेगा |

One thought on “क्रिकेट लीग मैच टूर्नामेंट का शुभारंभ

Leave a comment

Why are you reporting this comment?

Report type
Design a site like this with WordPress.com
Get started