
गाँव का स्थापना दिवस
पहली बार ग्राम बनखण्डा – रमपुरा के इतिहास में दिन रविवार को गाँव के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा क्योंकि ऎसी मान्यता है कि माता अजगर देवी व माता बसंती देवी ने गाँव में पड़ रहे अकाल से इस गाँव तथा समस्त क्षेत्र को जीवन दान देकर बचाया था अतः तभी से इस दिन माता का पूजन करके सभी ग्रामवासी इसे पर्व के रूप में मनाते हैं इसलिये ही इस बार सभी ग्रामवासियों ने मिलकर यह निश्चित किया है कि इसे स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाये उसी उपलक्ष में इस बार रविवार को गाँव का स्थापना दिवस के रूप में मानते हुए ब्रजघाट गंगा से जल लेकर गाँव के सभी मंदिरों को गंगा जल स्नान करा कर ,फूल माला पहना कर ओर अंत में माता के मंदिर में जलाभिषेक कर हवन का आयोजन कराया जाएगा एक भव्य कार्यक्रम किया जा रहा जिसका आयोजन आप सभी ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों को स्नेहिल आमंत्रण है कि आप सभी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति कराकर माता का आशीर्वाद ग्रहण करें 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 दिन – रविवार(12-09-201) समय-सायं 4:00 बजे (हवन) केक -सायं 5:00 🎂🎂 आप सभी सम्मानित ग्रामवासी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित है 🙏🙏