गंगा सफ़ाई अभियान

आज जन – जन में अपने कार्यों से ख्यातिप्राप्त समाजसेवी डॉ. आदित्य कुमार त्यागी ने गंगा की सफाई के लिये आगे बढ़कर अपना विशेष योगदान दिया और लोगों को जागरूक भी किया कि कैसे हमें गंगा को शुद्ध बनाये रखना है | जिससे हम ही नहीं हमारी पीढ़ियाँ भी शुद्ध जल प्राप्त कर सकें | उन्होंने बताया कि हम सभी को गंगा की सफाई में जितना हो सके योगदान करना चाहिए हमें ऐसी कोई भी दूषित चीजें वहाँ नहीं डालनी चाहिए जिससे वह अपवित्र हो जाये | यूँ तो डॉ. आदित्य कुमार त्यागी ऐसे कार्यों में सदैव संलग्न रहें हैं चाहे वो किसी कि आर्थिक मदद का कार्य हो या चाहे बालिकाओं कि शिक्षा से संबंधित कार्य हो | वह पूर्व में भी ऐसे कार्य अनवरत करते आ रहे हैं | उनका यह प्रयास सदैव सभी को नयी दिशा प्रदान करने के साथ – साथ प्रेरणादायक भी होता है जिससे सभी को उनसे हमेशा साहस मिलता है ऐसे कार्य करने के लिये |

placeholder://

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started