जनपद हापुड़ में निरीक्षक श्रीमति प्रतिमा त्यागी को दयावती कॉलेज ऑफ़ लॉ बनखण्डा हापुड़ द्वारा विशिष्ट उपलब्धियों के लिये सम्मानित

आज दयावती कॉलेज ऑफ लॉ,हापुड़ ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक के रूप में प्रोन्नत हुई श्रीमति प्रतिमा त्यागी जी को डॉ. आदित्य कुमार त्यागी जी चेयरमैन (दयावती कॉलेज ऑफ लॉ बनखंडा हापुड़ )द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया | इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकागण और छात्र छात्रायें उपस्थित रहें | यह हमारे लिए गौरव की बात है कि उन्होंने महिला के रूप में जनता में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है जिसके कारण वह जन – जन में पहचान बना चुकी हैं | इतना ही नहीं वह एक महिला काउंसलर के रूप में भी लोगों को जागरूक और सचेत कर रही हैं,साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों में जाकर छात्र – छात्राओं व शिक्षिकाओं को महिला टीम द्वारा आत्मरक्षा के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है वँही उनके द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार गाँव, मोहल्ला, कॉलेज, स्कूल, बाज़ार व मुख्य चौराहों पर महिलाओं व बालिकाओं के साथ बैठक कर सुरक्षा के मद्देनजर जागरूक किया जा रहा है | एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हुए उन्होंने मिशन सशक्तिकरण अभियान के तहत आत्मरक्षा व सुरक्षा के प्रति भी बालिकाओं को जागरूक किया है | श्रीमती प्रतिमा त्यागी जी ने छात्राओं को स्कूली समय में रास्ते में चौराहों पर और स्कूल के आसपास जो घूमने वाले, परेशान करने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों से सावधान रहने के लिए तुरंत पुलिस द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर उनसे सहायता लेने के लिए भी जागरूक किया है उन्होंने छात्राओं को पुलिस द्वारा जारी किए गए सभी हेल्पलाइन नंबरों के लिए जागरूक किया और इस समय समाज में हो रहे दूसरे अपराधों के बारे में भी बताया जिसमें साइबर क्राइम से संबंधित बढ़ते अपराधों के लिए भी विशेष रूप से सजग किया और महिला सुरक्षा को लेकर सदैव उन्हें सतर्क सावधान रहने के लिए जागरूक किया |

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started