






आज दिनाँक 31दिसंबर 2021 में समाजसेवी डॉ.आदित्य कुमार त्यागी ने नवनियुक्त माननीया प्रोo संगीता शुक्ला, कुलपति (चौo चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ) जी से शिष्टाचार भेंट की | डॉ. आदित्य कुमार त्यागी ने कुलपति प्रोo संगीता शुक्ला जी के समक्ष शिक्षा संदर्भ में अपनी बातें रखी और छात्र – छात्राओं की आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया साथ ही उनके द्वारा चलाया जा रहा एक अभियान जिसमें गाँवो के गोद लेकर उनके विकास करने पर बल तथा निर्धन अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा पूर्ण कराना आदि अन्य जन सेवाएं भी उनके द्वारा चलायी जा रही हैं यह कार्य अपने आप में मानवता का सच्चा उदाहरण पेश करता है | समाजसेवी डॉ. आदित्य कुमार त्यागी ने हापुड़ जनपद के संबंधित शिक्षण संस्थाओं पर बल देते हुए कहा कि वह उन मानकों को पूरा कर रहे हैं जो उच्च शिक्षा से संबंधित हैं तथा इस पर माननीय कुलपति जी ने हापुड़ जनपद के शिक्षा संस्थान एवं छात्र – छात्राओं को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया तथा जल्द ही हापुड़ में अपना दौरा करने की बात कही | इस दौरान डॉ. आदित्य कुमार त्यागी ने उनसे दयावती कॉलेज ऑफ़ लॉ बनखण्डा में आने की बात कही तथा उनका आभार जताते हुए कहा कि मुझे आज आपसे मिलकर अत्यधिक ख़ुशी है कि आपसे मिलने का आज मुझे यह सुअवसर प्राप्त हुआ कि हमारे विश्वविद्यालय को आपके जैसा कर्मठशील, ईमानदार व जिम्मेदार कुलपति मिलना सौभाग्य और हर्ष का विषय तो है ही साथ ही आप सभी के सामने महिला सशक्तिकरण का उदहारण भी पेश कर रही हैं आपके आने से चौo चरण सिंह विश्वविद्यालय में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है, सभी अधिकारीगण,शिक्षकगण,कर्मचारीगण, समस्त कॉलेजगण, छात्र – छात्राओं व सभी क्षेत्रवासियों की आकांक्षाएं आपसे बंध गयी हैं | उच्च शिक्षा में नये आयाम लाने के लिये आपसे उनकी ओर उम्मीदें बढ़ गयी हैं | अतः आशा ही नहीं विश्वास भी है कि आपके द्वारा लिये गये निर्णयों से विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नयी दिशा और दशा मिलेगी |




आज जन – जन में अपने कार्यों से ख्यातिप्राप्त समाजसेवी डॉ. आदित्य कुमार त्यागी ने गंगा की सफाई के लिये आगे बढ़कर अपना विशेष योगदान दिया और लोगों को जागरूक भी किया कि कैसे हमें गंगा को शुद्ध बनाये रखना है | जिससे हम ही नहीं हमारी पीढ़ियाँ भी शुद्ध जल प्राप्त कर सकें | उन्होंने बताया कि हम सभी को गंगा की सफाई में जितना हो सके योगदान करना चाहिए हमें ऐसी कोई भी दूषित चीजें वहाँ नहीं डालनी चाहिए जिससे वह अपवित्र हो जाये | यूँ तो डॉ. आदित्य कुमार त्यागी ऐसे कार्यों में सदैव संलग्न रहें हैं चाहे वो किसी कि आर्थिक मदद का कार्य हो या चाहे बालिकाओं कि शिक्षा से संबंधित कार्य हो | वह पूर्व में भी ऐसे कार्य अनवरत करते आ रहे हैं | उनका यह प्रयास सदैव सभी को नयी दिशा प्रदान करने के साथ – साथ प्रेरणादायक भी होता है जिससे सभी को उनसे हमेशा साहस मिलता है ऐसे कार्य करने के लिये |

Moot court in Dayawati college of law
